• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
CG Samay
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
CG Samay
No Result
View All Result
Home राज्य मध्यप्रदेश

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 864 करोड़ रुपए की लागत से 29 किमी लंबे शिप्रा घाट और 21 बैराजों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास…

News Desk by News Desk
June 2, 2025
in मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश जनसंपर्क
0
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 864 करोड़ रुपए की लागत से 29 किमी लंबे शिप्रा घाट और 21 बैराजों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास…
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत 864 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा 779 करोड़ रुपए की लागत से शिप्रा नदी पर निर्मित होने वाले 29 किमी के नवीन घाट और शिप्रा नदी पर लगभग 85 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 21 बैराजों का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम सच्चे अर्थों में एक धर्म सभा है। सभी संतों की गरिमामय उपस्थिति में यह आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। हमारा प्राचीन समय देश की संस्कृति के लिए स्वर्णिम काल रहा है। श्रीमंत महादजी सिंधिया और मल्हार राव होलकर ने विदेशी आक्रमण कारियों के द्वारा ध्वस्त किए गए सभी देवस्थानों का जीर्णोद्धार कराया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई के सास ससुर के लिए वे उनकी बहू नहीं बल्कि बेटी के समान थीं । देवी अहिल्याबाई के जीवन में गंगा सी पवित्रता और नर्मदा सी सादगी है। उनके ससुर ने हमेशा उन्हें प्रेरणा दी, उनकी योग्यताओं को पहचाना। देवी अहिल्याबाई ने सनातन संस्कृति की रक्षा की। अहिल्याबाई ने पूरा शासन महादेव को समर्पित कर किया। उनके लिए सभी लोग समान थे। उन्होंने राज्य में सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किये। उन्होंने सभी देवस्थानों और मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज शिप्रा नदी पर बनने वाले नवीन घाटों का भूमि-पूजन किया गया है। शिप्रा नदी में दूषित पानी न मिले इसके लिए सरकार द्वारा गंभीर नदी के डैम के नीचे दूषित पानी को भेजा जाएगा तथा वहां उसे फिल्टर किया जाएगा। साथ ही सिलारखेड़ी परियोजना के अंतर्गत बारिश के जल को सिलारखेड़ी   के तालाब में एकत्रित किया जाएगा तथा वर्षा ऋतु के पश्चात उसे शिप्रा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। जिससे शिप्रा के शुद्ध जल से पूरे वर्ष भर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे।

आगामी सिंहस्थ के अंतर्गत बनने वाले 29 किलोमीटर के लंबे घाटों पर सिंहस्थ के दौरान 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वाल्मिकी धाम से सिद्धनाथ तक, शनि मंदिर से गऊघाट तक और लालपुल से रामघाट तक श्रद्धालुओं के लिए शिप्रा नदी में नौकाएं भी संचालित की जाएंगी।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा निरंतर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। इंदौर से उज्जैन के लिए मेट्रो ट्रेन भी प्रारंभ की जाएगी। साथ ही एलिवेटेड सड़कें भी बनाई जाएंगी। मध्यप्रदेश शासन उचित प्रबंधन के साथ विकास के कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला सिंहस्थ सबसे अच्छा कुंभ का मेला होगा। उन्होंने कहा कि अंगारेश्वर महादेव मंदिर में आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां पर मंगल ग्रह की उत्पत्ति हुई थी। मंगल दोष की शांति के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग पूजन- अर्चन के लिए आते हैं। घाटों के नवनिर्माण के पश्चात शिप्रा नदी की कीर्ति और दूर-दूर तक पहुंचेगी।

सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि पहले उज्जैन नगरी में सिंहस्थ के दौरान ही निर्माण कार्य किए जाते थे तथा शहर का विकास होता था, लेकिन जब से डॉ. यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से निरंतर उज्जैन शहर को सौगातें मिल रही हैं। इसमें केंद्र शासन के द्वारा भी पूरा सहयोग किया जा रहा है। सांसद श्री फिरोजिया ने कहा कि 1018 करोड़ रुपए की लागत से रतलाम नागदा रेलवे लाइन को भी फोरलेन करने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिससे आगामी सिंहस्थ महापर्व में अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा तथा अधिक से अधिक श्रद्धालु उज्जैन की सुगम यात्रा कर सकेंगे।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए पवित्र और ऐतिहासिक दिन है। अब मध्यप्रदेश जल शक्ति के रूप में उभर रहा है। यह हम सबके लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना, सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया है, जिन पर भी तेज गति से कार्य किया जा रहा है। नदियों को जोड़ने का कार्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है, जिससे सिंचाई का रकबा निश्चित रूप से बढ़ेगा तथा उत्पादन में वृद्धि होगी‌। मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री को योजनाओं के संचालन के लिए धन्यवाद दिया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत श्री हरी गिरीजी महाराज ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति का महान इतिहास अपने आप को फिर से दोहरा रहा है। हमारी संस्कृति अत्यंत समृद्ध थी। हम पुनः इस ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विशेष प्रयासों से शिप्रा नदी और उसके आसपास के घाटों का कायाकल्प होगा‌। यह हम सबके लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। घाटों के क्षेत्रफल को बढ़ाए जाने का सुझाव अखाड़ा परिषद द्वारा पहले भी दिया गया था ताकि श्रद्धालुओं को स्नान में किसी भी तरह की सुविधा न हो। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज 29 किलोमीटर के नए घाट निर्माण का भूमि-पूजन किया गया है। महंत श्री हरी गिरीजी महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया‌।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम अंगारेश्वर महादेव के दर्शन किए और पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक और डमरू नाद की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भूमि पूजन के पश्चात माता शिप्रा का पूजन भी किया। इस दौरान स्वस्तिवाचन और शंखनाद किया गया। कार्यक्रम में शिप्रा नदी पर आधारित आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया , राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री जितेंद्र पंड्या, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री राजेश धाकड़, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरी गिरी जी महाराज, स्थानीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्री महंत मोहन भारती महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत रामेश्वर गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भगवतानंद पुरी महाराज, पूज्य श्याम गिरी जी महाराज (राधे राधे बाबा), निरंजनी अखाड़े के महंत सुरेशानंदपुरी, दिगंबर अखाड़े के महंत रामचंद्रदास, महंत विशाल दास महाराज, महंत मुकुंदपुरी, महंत देवगिरी जी, निर्वाणी अणि अखाड़े के दिग्विजय दास जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और देवी अहिल्याबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा कन्या पूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित शॉर्ट फिल्म और 29 किलोमीटर के घाट निर्माण कार्य पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री ज्वलंत शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन श्री संजय अग्रवाल ने किया।

Previous Post

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया इंदौर मेट्रो का निरीक्षण, यात्रियों से संवाद कर जाना अनुभव…

Next Post

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

Next Post
राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
लंदन में सेक्स वर्कर की कर दी थी हत्या, 30 साल बाद खुला राज; भारतीय को उम्रकैद की सजा…

लंदन में सेक्स वर्कर की कर दी थी हत्या, 30 साल बाद खुला राज; भारतीय को उम्रकैद की सजा…

February 21, 2024
“आप” ने कलेक्टर को सीएचएमओ सुरेश तिवारी के खिलाफ दिया शिकायत पत्र

“आप” ने कलेक्टर को सीएचएमओ सुरेश तिवारी के खिलाफ दिया शिकायत पत्र

July 10, 2024
‘गांधी महापुरुष तो मोदी…’ उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बापू से की प्रधानमंत्री की तुलना; भड़के विपक्षी दल

‘गांधी महापुरुष तो मोदी…’ उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बापू से की प्रधानमंत्री की तुलना; भड़के विपक्षी दल

December 14, 2023
बोहरडीह गांव में वर्षा जल संचयन और बारहमासी जल आपूर्ति को बढ़ाने के लिए एसीसी चिल्हाटी साइट पर अदाणी फाउंडेशन ने 7 तालाबों को जोड़ा

बोहरडीह गांव में वर्षा जल संचयन और बारहमासी जल आपूर्ति को बढ़ाने के लिए एसीसी चिल्हाटी साइट पर अदाणी फाउंडेशन ने 7 तालाबों को जोड़ा

June 11, 2024
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ

युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ

June 7, 2025
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए: पुलिस

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए: पुलिस

June 7, 2025
एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में नक्सली कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में नक्सली कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

June 7, 2025
बेंगलुरु भगदड़ मामला: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष का इस्तीफा

बेंगलुरु भगदड़ मामला: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष का इस्तीफा

June 7, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Shivam Dahiya
मोबाइल - 9039382000
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - Lal Bahadur Shastri Ward , Ward No 08 , Jagdalpur , Bastar CG
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.